कोल्लम (केरल), 13 अगस्त (भाषा) केरल में कोल्लम जिले के मुझिक्कोडु में शराब पीने के बाद हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान मूझिक्कोडु के मुल्लिक्कला निवासी आदर्श (30) के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पड़ोसी सुनील कुमार (41) को गिरफ्तार कर लिया है।
कोट्टारक्करा थाने के अधिकारियों के अनुसार, आदर्श और कुमार ने बुधवार रात साथ बैठकर शराब पी थी लेकिन बाद में कुमार के घर पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
पुलिस ने बताया कि कुमार ने आदर्श पर कथित रूप से कई बार धारदार हथियार से हमला किया और बाद में आदर्श ने आधी रात को पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।
पुलिस तुरंत कुमार के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और पूछताछ के बाद कुमार की गिरफ्तारी दर्ज की गई।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। भाषा सिम्मी रंजन
रंजन