नासिक में एक व्यक्ति की उसके घर में हत्या

Ads

नासिक में एक व्यक्ति की उसके घर में हत्या

  •  
  • Publish Date - November 2, 2022 / 04:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

नासिक, दो नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक में 38 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके घर में कथित रूप से हत्या कर दी गयी । पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि संजय वसंतराव वायकांडे पिछले कुछ दिनों से घर में अकेले थे क्योंकि पत्नी दिवाली मनाने के लिए बच्चों के साथ मायके गयी थी। उनके अनुसार जब वह मंगलवार रात को घर लौटी तब उसने अपने पति को मृत पाया।

उन्होंने बताया अंत्यपरीक्षण से पता चला कि संजय की गला घोंटकर की गयी है जिसके बाद पंचवटी पुलिस में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है ।

अधिकारी के अनुसार संजय राज्य के जल संसाधन विभाग में नौकरी करते थे और डिंडोरी रोड पर एक सरकारी कॉलोनी में अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ रहते थे।

भाषा राजकुमार माधव

माधव