पश्चिम बंगाल सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

Ads

पश्चिम बंगाल सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 12:59 AM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 12:59 AM IST

कोलकाता, 25 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आगामी छह जुलाई को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह अवकाश मुखर्जी की जयंती मनाने के लिए घोषित किया गया है, जो “राज्य के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों में से एक हैं।”

एक अन्य आदेश में राज्य सरकार ने एक जुलाई को चिकित्सक दिवस के अवसर पर आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है। यह दिन हर साल पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

भाषा सुमित पारुल

पारुल