फेसबुक लाइव कर आत्महत्या करने जा रहे युवक को बचाया गया

Ads

फेसबुक लाइव कर आत्महत्या करने जा रहे युवक को बचाया गया

  •  
  • Publish Date - November 24, 2024 / 05:38 PM IST,
    Updated On - November 24, 2024 / 05:38 PM IST

जयपुर, 24 नवंबर (भाषा) जयपुर के एक होटल में युवक को आत्महत्या करने से रोक लिया गया। युवक सोशल मीडिया मंच फेसबुक ‘लाइव’ करके आत्महत्या करने जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि जयपुर के बगरू कस्बे का रहने वाला पवन शनिवार रात अजमेर हाइवे पर एक होटल में रुका। पुलिस ने बताया कि उसने अपने कमरे से ‘फेसबुक लाइव’ शुरू किया और आत्महत्या करने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि पवन के एक दोस्त ने लाइव देखा और तुरंत जयपुर में एक परिचित हेड कांस्टेबल को सूचित किया, जिसने पवन की लोकेशन का पता लगाया और होटल स्टाफ को बताया।

पुलिस ने बताया कि पवन की मौजूदगी की पुष्टि होने पर होटल के कर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और पवन को पकड़ लिया जो फंदे पर लटकने जा रहा था।

श्याम नगर के थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि शादीशुदा युवक किसी कारण से परेशान था। उन्होंने बताया कि उसे इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है।

भाषा पृथ्वी अमित

अमित