10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई मौत की सजा

Man sentenced to death for raping, murdering minor girl: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई मौत की सजा

10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई मौत की सजा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: October 15, 2022 9:38 pm IST

जयपुर : राजस्थान के पाली जिले की एक स्थानीय अदालत ने 10 साल की बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या करने के आरोपी को दोषी ठहराते हुए शनिवार को मौत की सजा सुनाई। पीड़िता के वकील कमलेश दवेरा ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने आरोपी नरपत सिंह (22) को दोषी पाते हुए शुक्रवार को मौत की सजा सुनाई।

Read More : Read More :  MMS वायरल होने के बाद सोफे पर बैठकर ऐसा काम कर रही थी अंजलि अरोड़ा, तेजी से वायरल हो रहा है तस्वीर

उन्होंने कहा कि यह घटना जनवरी, 2022 में हुई थी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता का शव कुएं से मिला था। मामले में फरवरी में आरोपपत्र दाखिल किया गया था। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाने के अलावा एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।