हरिद्वार में व्यक्ति ने अपनी दो बहनों की गोली मारकर हत्या की

हरिद्वार में व्यक्ति ने अपनी दो बहनों की गोली मारकर हत्या की

हरिद्वार में व्यक्ति ने अपनी दो बहनों की गोली मारकर हत्या की
Modified Date: August 26, 2026 / 12:22 am IST
Published Date: August 26, 2026 12:22 am IST

देहरादून, 25 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रुड़की के गंगनहर क्षेत्र में मंगलवार रात एक व्यक्ति ने अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस वारदात में आरोपी का जीजा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी विवेक कुमार मंगलवार रात सबसे पहले अपनी एक बहन पुष्पा के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी। इसके बाद वह अपनी दूसरी बहन शकुंतला के घर गया, जहां उसने शकुंतला और उसके पति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल जीजा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विवेक कुमार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

भाषा

दीप्ति रवि कांत


लेखक के बारे में