राजधानी में हिरासत से भाग रहा था ये शख्स, पुलिस ने मार दी गोली..जानें मामला

गुवाहाटी में पुलिस ने हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को गोली मारी

राजधानी में हिरासत से भाग रहा था ये शख्स, पुलिस ने मार दी गोली..जानें मामला

Indore News

Modified Date: November 27, 2023 / 03:56 pm IST
Published Date: November 27, 2023 3:07 pm IST

गुवाहाटी, 27 नवंबर। असम की राजधानी में पुलिस ने हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी। उस व्यक्ति पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बराह ने बताया कि आरोपी रविवार देर रात एक अन्य आरोपी को पकड़वाने के लिए अपराध शाखा और बशिष्ठ थाने के एक संयुक्त दल की मदद कर रहा था।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”जमीन पर कब्जा करने के आरोपी की निशानदेही पर जब बशिष्ठ मंदिर के समीप छापेमारी की जा रही थी तो उसने (आरोपी) पुलिस की हिरासत से भागने का प्रयास किया। सुरक्षा दल ने उसके पैर को निशाना बनाते हुए एक गोली चलाई।”

read more: Viral Video: ये रोबोट है या इंसान, आप ही देखकर करें फैसला, लड़कियों के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल 

बराह ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई है और उसे इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

गुवाहाटी पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने वाले एक गिरोह का हाल ही में भंडाफोड़ किया था, जिसमें कई सरकारी अधिकारी और अन्य लोग शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, भारी मात्रा में स्टाम्प पेपर और आधिकारिक मुहर सहित कई दस्तावेज जब्त किए गए थे।

read more: CM Bhupesh Baghel News : प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टरों से किया धान का बेहतर रखरखाव करने का अनुरोध 

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com