Samparkkranti Express canceled after Shahdol train accident
कटिहार : बिहार के कटिहार जिले की रेलवे पुलिस ने सोमवार को एक ट्रेन के शौचालय में छिपाकर ले जाया जा रहा 106 किलोग्राम गांजा जब्त किया। कटिहार राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के थाना प्रभारी ज्योतिरादित्य ने बताया कि जीआरपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस से तस्करों द्वारा अवैध गांजे की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है।
Read More : पाकिस्तान पर कभी भी हो सकता है हमला, टीटीपी ने सीजफायर निरस्त कर हमले का किया ऐलान
उन्होंने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के साथ एक संयुक्त कार्रवाई में उक्त ट्रेन के डिब्बे के शौचालय में लावारिस पड़े गांजे के 16 बन्द पैकेट बरामद किये गये। ज्योतिरादित्य ने बताया कि रेल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह खेप कहां और किसने ट्रेन में रखी और इसे किस जगह भेजा जाना था?