दिल्ली में व्यक्ति की घर में गला रेत कर हत्या

दिल्ली में व्यक्ति की घर में गला रेत कर हत्या

दिल्ली में व्यक्ति की घर में गला रेत कर हत्या
Modified Date: June 29, 2025 / 09:10 pm IST
Published Date: June 29, 2025 9:10 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) दिल्ली के मेट्रो विहार इलाके में रविवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति का शव उसके घर के अंदर से बरामद किया गया। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बिहार के दरभंगा निवासी सुनील मंडल का शव सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर मकान संख्या ए-907 के भूतल पर मिला, जहां वह किराये पर रहता था।

पुलिस ने बताया कि वह राष्ट्रीय राजधानी में वेटर के रूप में काम करता था।

उसने बताया कि फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है और वह साक्ष्य जुटा रही है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और हत्या का मकसद अब तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा

सुभाष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में