झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में जंगली हाथी ने व्यक्ति को कुचला
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में जंगली हाथी ने व्यक्ति को कुचला
जमशेदपुर, 27 जुलाई (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक जंगली हाथी ने 59-वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना चाकुलिया थाना क्षेत्र के कलियाम गांव में उस समय हुई, जब अनिल महतो सुबह अपने घर के पास टहलने निकले थे।
उन्होंने बताया कि महतो को पहले एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में दूसरे अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।
प्रभागीय वन अधिकारी सबा आलम अंसारी ने बताया कि विभाग ने मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की अंतरिम सहायता प्रदान की है।
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश

Facebook


