मणिपुर विधानसभा चुनाव: छह मतदान केंद्रों पर आठ मार्च को दोबारा वोटिंग होगी

मणिपुर विधानसभा चुनाव: छह मतदान केंद्रों पर आठ मार्च को दोबारा वोटिंग होगी

मणिपुर विधानसभा चुनाव: छह मतदान केंद्रों पर आठ मार्च को दोबारा वोटिंग होगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: March 7, 2022 9:47 pm IST

इंफाल, सात मार्च (भाषा) मणिपुर के दो जिलों के छह मतदान केंद्रों पर आठ मार्च को पुनर्मतदान होगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में 5 मार्च को दूसरे और अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान उखरूल और सेनापति में इन मतदान केंद्रों पर हुई हिंसा के बाद मतदान ”अमान्य” घोषित कर दिया गया था।

उखरुल, कलहंग, पेन, नगमजू, यांगखुलेन और माओ मराफी में पुनर्मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और अपराह्न 4 बजे तक समाप्त होगा। दूसरे चरण में अनुमानित 84.90 प्रतिशत मतदान हुआ था।

राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि पांच मार्च को सेनापति जिले के नगमजू गांव में कथित तौर पर ईवीएम छीनने की कोशिश करने वाले लोगों के एक समूह पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था।

भाषा जोहेब उमा

उमा


लेखक के बारे में