मणिपुर केंद्रीय जेल वार्डर कैदियों को मोबाइल फोन मुहैया कराने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार
मणिपुर केंद्रीय जेल वार्डर कैदियों को मोबाइल फोन मुहैया कराने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार
इंफाल, 19 फरवरी (भाषा) मणिपुर केंद्रीय जेल के एक वार्डर को कथित रूप से कैदियों को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वार्डर की पहचान कैरंग मयाई लेइकाई निवासी साहिद शाह (35) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि वह कथित तौर पर कैदियों को अवैध रूप से फोन करने और सुनने में मदद कर रहा था । इनमें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) मामलों का सामना कर रहे कैदी भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में इंफाल पूर्वी जिले के हिंगांग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार किए गए शाह से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए।
उन्होंने दावा किया कि यह साबित हो गया है कि उसने यूपीआई के माध्यम से कैदियों से पैसे प्राप्त किए थे।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।
भाषा तान्या रंजन
रंजन

Facebook


