मणिपुर के मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की
Modified Date: February 22, 2026 / 09:23 pm IST
Published Date: February 22, 2026 9:23 pm IST

इंफाल, 22 फरवरी (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य में विभिन्न समुदायों के बीच की बाधाओं को दूर करने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

सिंह के साथ नयी दिल्ली में शाह के आवास पर हुई बैठक के दौरान राज्य के दो उपमुख्यमंत्री, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के लोसी डिखो और भाजपा के नेमचा किपगेन भी मौजूद थे। सिंह ने चार फरवरी को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

बयान में आगे कहा गया है कि शाह ने पूर्वोत्तर राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और राज्य सरकार को आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में