इम्फाल, 26 अगस्त (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू के साथ अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
बयान के अनुसार सिंह ने नयी दिल्ली स्थित केंद्रीय अल्पसंख्यक और संसदीय कार्य मंत्री रीजीजू के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की और अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव समेत राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने मणिपुर में अल्पसंख्यक समुदायों के विकास और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए रीजीजू से सहयोग भी मांगा। उन्होंने राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए भी उनका समर्थन मांगा।
बयान में कहा गया है कि रीजीजू ने सिंह को आश्वासन दिया कि उनका मंत्रालय राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।
भाषा
देवेंद्र संतोष
संतोष