मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

Ads

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 10:59 AM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 10:59 AM IST

इंफाल, 10 जुलाई (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके 74वें जन्मदिन पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस विशेष अवसर पर मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की समर्पित सेवा के लिए दृढ़ शक्ति प्रदान करें।’’

उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि ईश्वर रक्षा मंत्री को ‘‘विवेक, दूरदृष्टि और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता प्रदान करें ताकि वह बेहतरीन ढंग से नेतृत्व करते हुए भारत की प्रगति और सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बना सकें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं उनके लिए अपार शांति, समृद्धि, खुशी की कामना करता हूं। मैं यह भी कामना करता हूं कि वह ऐसे ही कई और वर्षों तक समर्पित भाव से जनसेवा करते रहें।’’

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी