मणिपुर के उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत भाजपा विधायक वाल्टे के परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया

Ads

मणिपुर के उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत भाजपा विधायक वाल्टे के परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 08:36 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 08:36 PM IST

चुराचांदपुर, दो मार्च (भाषा) मणिपुर के उपमुख्यमंत्री लोसी दिखो ने दिवंगत भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे के परिवार को सोमवार को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने चुराचांदपुर जिले में वाल्टे के आवास पर जाकर यह आश्वासन दिया।

उन्होंने वाल्टे की पत्नी और बेटों से मुलाकात की तथा जोमी जनजाति से ताल्लुक रखने वाले दिवंगत विधायक के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए परिजनों को एक पारंपरिक शॉल भेंट की।

थानलोन निर्वाचन क्षेत्र के दिवंगत विधायक वाल्टे, 2023 में मणिपुर में जातीय संघर्ष के शुरुआती दिनों में इंफाल के नागमापाल इलाके में भीड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस साल 21 फरवरी को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

उपमुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि वह दिवंगत विधायक के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मिलने आए थे और उन्होंने उन्हें सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश