मणिपुर: रेल चालक का अपहरण करने के आरोप में चार उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर: रेल चालक का अपहरण करने के आरोप में चार उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, आठ नवंबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के चार सदस्यों को 23 वर्षीय रेल चालक के अपहरण और उस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
पुलिस ने कहा कि कांबिरोन (पुइलुआन) गांव से रेल चालक जोशुआ कामेई के अपहरण और उस पर हमला करने के संबंध में उसने उरुप मायाई लीकाई में संदिग्धों के एक ठिकाने पर छापा मारा और केवाईकेएल (एसओआरईपीए) के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से हथियार बरामद किए।
आरोपियों की पहचान हिजाम निखिल सिंह (27), हिजाम थांगलेन मेइती(30), थोंगम निंगथेम सिंह (32) और गोबिन एलंगबाम (29) के रूप में हुई है।
बयान में कहा गया है कि पुलिस ने एक एसएलआर, एक राइफल और दो चार-पहिया वाहन जब्त किए हैं। इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्त से दो लोगों को भी बचाया गया है।
भाषा
योगेश अविनाश
अविनाश

Facebook


