मणिपुर मुश्किल दौर से गुजर रहा, हमारी सरकार समाज की बेहतरी के लिए राह बनाएगी: मुख्यमंत्री

मणिपुर मुश्किल दौर से गुजर रहा, हमारी सरकार समाज की बेहतरी के लिए राह बनाएगी: मुख्यमंत्री

मणिपुर मुश्किल दौर से गुजर रहा, हमारी सरकार समाज की बेहतरी के लिए राह बनाएगी: मुख्यमंत्री
Modified Date: June 21, 2024 / 05:45 pm IST
Published Date: June 21, 2024 5:45 pm IST

इंफाल, 21 जून (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जातीय हिंसा प्रभावित उनका राज्य मुश्किल दौर से गुजर रहा है और उनकी सरकार समाज की बेहतरी के लिए राह बनाएगी।

खुमान लैंपक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सिंह ने कहा कि मणिपुर की वर्तमान स्थिति स्वदेशी लोगों और उनके भविष्य के लिहाज से एक महत्वपूर्ण बिंदु है और अगर चीजों को समझदारी से निपटाया जाए तो ‘एक सुरक्षित भविष्य की गारंटी’ मिल सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘हमें भावनाओं और राजनीति को अपने कार्यों पर हावी नहीं होने देना चाहिए और इस प्रक्रिया में मूल मुद्दों से ध्यान भटकाना नहीं चाहिए। हम जानते हैं कि हम थक गए हैं… लेकिन हमें इसे कुछ और दिनों तक सहना होगा। बिना मुश्किल दौर से गुजरे हम खुश नहीं रह सकते। ’’

मणिपुर में पिछले साल मई से पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले कुकी समुदाय और इंफाल घाटी में रहने वाले मेइती समुदाय के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

भाषा संतोष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में