मणिपुर: कुकी विधायक के नयी सरकार में शामिल होने के खिलाफ चुराचांदपुर में विरोध प्रदर्शन
मणिपुर: कुकी विधायक के नयी सरकार में शामिल होने के खिलाफ चुराचांदपुर में विरोध प्रदर्शन
चुराचांदपुर/इंफाल, 12 फरवरी (भाषा) मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में बुधवार को सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया और विधायक एलएम खौटे पर वाई. खेमचंद सिंह के नेतृत्व वाली नयी सरकार में शामिल होकर कुकी-जो समुदाय से विश्वासघात करने का आरोप लगाया।
वाइफेई महिला संघ की सदस्यों ने नारे लगाते हुए विधायक को ‘गद्दार’ करार दिया और कहा कि वह जातीय तनाव के बीच ‘जनभावनाओं की अनदेखी’ करते हुए सरकार में शामिल हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय स्थित विधायक के आवास के पास प्रदर्शन किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने छिटपुट झड़प के बाद उन्हें समय रहते तितर-बितर कर दिया।
मणिपुर पुलिस ने खौटे के आवास पर हमले की खबरों को खारिज कर दिया।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश

Facebook


