BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मणिपुर: एसपी ने पुलिसकर्मियों को धन उगाही मांगों के आगे न झुकने का निर्देश दिया

मणिपुर: एसपी ने पुलिसकर्मियों को धन उगाही मांगों के आगे न झुकने का निर्देश दिया

मणिपुर: एसपी ने पुलिसकर्मियों को धन उगाही मांगों के आगे न झुकने का निर्देश दिया
Bhasha
Published: 28 Feb 2025 | 12:40 pmModified: 28 Feb 2025 | 12:40 pm

इम्फाल, 28 फरवरी (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने पुलिसकर्मियों को अवैध संगठनों की ओर से की जा रही धन उगाही मांगों के आगे न झुकने का निर्देश दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।

कांगपोकपी एसपी मनोज प्रभाकर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया, 'रिपोर्ट मिली है कि कुछ अवैध संगठन कांगपोकपी में पुलिसकर्मियों से धन मांग रहे हैं। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया जाता है कि वे ऐसी मांगों के आगे न झुकें।'

नोटिस में यह भी कहा गया, 'यदि कोई पुलिसकर्मी ऐसी स्थिति का सामना करता है तो उसे एसपी कांगपोकपी के कार्यालय से संपर्क करने का निर्देश दिया जाता है।'

राज्य में चल रहे संघर्ष की आड़ में कई सशस्त्र समूहों द्वारा अवैध चंदा वसूली की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर यह निर्देश जारी किया गया है।

पिछले दो महीनों में, सुरक्षा बलों ने राज्यभर में जबरन वसूली में संलिप्त 50 से अधिक उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

मणिपुर सरकार ने जनवरी में राज्य पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र बल और सेना के सहयोग से गृह विभाग के तहत एक विशिष्ट 'वसूली रोधी प्रकोष्ठ' का गठन किया था।

अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकोष्ठ का उद्देश्य जबरन वसूली के खिलाफ प्रभावी और मजबूत प्रतिक्रिया तंत्र तैयार करना और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

प्रकोष्ठ का गठन तब किया गया था जब 'रिपोर्टों से पता चला कि सरकारी अधिकारियों सहित विभिन्न लोगों को जबरन वसूली की मांग पूरी नहीं करने पर गैरकानूनी संगठनों द्वारा कॉल, संदेश या पत्रों के माध्यम से गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।'

भाषा राखी नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मणिपुर: एसपी ने पुलिसकर्मियों को धन उगाही मांगों के आगे न झुकने का निर्देश दिया

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm