स्विमिंग पूल में डूबने से मणिपुर के युवक की मौत

Ads

स्विमिंग पूल में डूबने से मणिपुर के युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 12:58 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 12:58 PM IST

नोएडा, छह जुलाई (भाषा) थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 135 स्थित एक स्विमिंग पूल में डूबने से रविवार रात एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि स्विमिंग करते समय उसे दिल का दौरा पड़ा था।

पुलिस ने बताया कि मृतक मूल रूप से मणिपुर का रहने वाला था।

थाना एक्सप्रेस-वे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि लकी सनवऊ डामया (26) एक निजी कंपनी में काम करते था और रविवार को सेक्टर 135 स्थित एक फार्म हाउस में बने स्विमिंग पूल में नहाने आया था।

उन्होंने बताया कि वह स्विमिंग पूल में डूब गया और उसकी मौत हो गई।

खारी के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्विमिंग के समय उसे दिल का दौरा पड़ा जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि घटना के समय कुछ और लोग स्विमिंग पूल में मौजूद थे और पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. वैभव

वैभव