लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को जीत का पूरा भरोसा, कहा- अगली मन की बात मई महीने के आखिरी रविवार को होगी
लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को जीत का पूरा भरोसा, कहा- अगली मन की बात मई महीने के आखिरी रविवार को होगी
देश के वीर जवानों की शहादत को नमन!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 53वें एपिसोड को संबोधित किया, इस दौरान प्रधानमंत्री ने सबसे पहले देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया और कहा, यह शहादत, आतंक को समूल नष्ट करने के लिए हमें निरंतर प्रेरित करेगी, हमारे संकल्प को और मजबूत करेगी, उन्होंने कहा- हमारे सशस्त्र बल हमेशा ही अद्वितीय साहस और पराक्रम का परिचय देते आए हैं। शांति की स्थापना के लिए जहां उन्होंने अद्भुत क्षमता दिखाई है, वहीं हमलावरों को भी उन्हीं की भाषा में जबाव देने का काम किया है।
पुलवामा के आतंकी हमले में, वीर जवानों की शहादत के बाद देश-भर में लोगों को, और लोगों के मन में, आघात और आक्रोश है: PM#MannKiBaat pic.twitter.com/72l5s74OuO
— PMO India (@PMOIndia) February 24, 2019
पुलवामा आतंकी के बाद देश के मन में, आघात और आक्रोश
प्रधानमंत्री ने कहा पुलवामा के आतंकी हमले में वीर जवानों की शहादत के बाद देश-भर में लोगों को, और लोगों के मन में, आघात और आक्रोश है। मुझे आश्चर्य भी होता था और पीड़ा भी कि भारत में कोई नेशनल वॉर मेमोरियल नहीं था। एक ऐसा मेमोरियल, जहां राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों की शौर्य-गाथाओं को संजो कर रखा जा सके। मैंने निश्चय किया कि देश में, एक ऐसा स्मारक अवश्य होना चाहिए, प्रधानमंत्री ने कहा- राष्ट्रीय सैनिक स्मारक का डिजाइन, हमारे अमर सैनिकों के अदम्य साहस को प्रदर्शित करता है।
राष्ट्रीय सैनिक स्मारक देखने जरुर जाएं
प्रधानमंत्री ने आगे कहा- राष्ट्रीय सैनिक स्मारक का concept, Four Concentric Circles यानी चार चक्रों पर केंद्रित है। अमर चक्र, वीरता चक्र, त्याग चक्र, रक्षक चक्र। मैं आशा करता हूं कि आप राष्ट्रीय सैनिक स्मारक और नेशनल पुलिस मेमोरियल को देखने जरूर जाएंगे। आप जब भी जाएं वहां ली गई अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें ताकि दूसरें लोग इस मेमोरियल को देखने के लिए उत्सुक हों।
मुझे आश्चर्य भी होता था और पीड़ा भी कि भारत में कोई National War Memorial नहीं था | एक ऐसा मेमोरियल, जहाँ राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों की शौर्य-गाथाओं को संजो कर रखा जा सके | मैंने निश्चय किया कि देश में, एक ऐसा स्मारक अवश्य होना चाहिये: PM pic.twitter.com/03B3gs8iO8
— PMO India (@PMOIndia) February 24, 2019
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जमशेद जी टाटा ने देश को बड़े-बड़े संस्थान दिए हैं. वे जानते थे कि भारत को sci, tech, industry का हब बनाना भविष्य के लिए आवश्यक है. ये उनका ही विजन था जिससे टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज की स्थापना हुई, टाटा स्टिल जैसे कई विश्वस्तरीय संस्थान, उद्योगों की स्थापना हुई।
जमशेदजी टाटा सही मायने में एक दूरदृष्टा थे, जिन्होंने ना केवल भारत के भविष्य को देखा बल्कि उसकी मजबूत नींव भी रखी: PM#MannKiBaat pic.twitter.com/Cmd0eAv8fY
— PMO India (@PMOIndia) February 24, 2019
अगली मन की बात‘ मई महीने के आखरी रविवार को होगी
प्रधानमंत्री ने कहा- मैं आज आप सब के साथ एक ऐसे दिल को छूने वाले अनुभव के बारे में बात करना चाहता हूं जो पिछले कुछ दिनों से मैं महसूस कर रहा हूं। कुछ दिन पहले मैं काशी गया था, वहां मुझे दिव्यांग भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिला था। उनसे कई विषयों पर चर्चा हुई और उनका आत्मविश्वास वाकई प्रभावित करने वाला और प्रेरक था। पीएम
मोदी ने बताया- चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है। अगले दो महीने, हम सभी चुनाव की गहमा-गहमी में व्यस्त होगें, मैं स्वयं भी इस चुनाव में एक प्रत्याशी रहूंगा, स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा का सम्मान करते हुए ‘अगली मन की बात’ मई महीने के आखरी रविवार को होगी। उन्होंने कहा- मैं लोकसभा चुनाव के बाद एक नए विश्वास के साथ आपके आशीर्वाद की ताकत के साथ फिर एक बार ‘मन की बात’ के माध्यम से हमारी बातचीत के सिलसिले का आरंभ करूंगा और सालों तक आपसे मन की बात करूंगा. फिर एक बार आप सबका हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।
मार्च, अप्रैल और पूरा मई; ये तीन महीने की सारी हमारी जो भावनाएँ हैं उन सबको मैं चुनाव के बाद एक नए विश्वास के साथ आपके आशीर्वाद की ताकत के साथ फिर एक बार ‘मन की बात’ के माध्यम से हमारी बातचीत के सिलसिले का आरम्भ करूँगा और सालों तक आपसे ‘मन की बात’ करता रहूँगा: PM#MannKiBaat
— PMO India (@PMOIndia) February 24, 2019

Facebook


