उत्तरी दिल्ली में एक व्यक्ति का शव मिला

उत्तरी दिल्ली में एक व्यक्ति का शव मिला

उत्तरी दिल्ली में एक व्यक्ति का शव मिला
Modified Date: December 1, 2022 / 06:16 pm IST
Published Date: December 1, 2022 6:16 pm IST

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है, जिस पर चाकू से वार के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान नबी करीम के निवासी मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि बुधवार की शाम एक राहगीर को शव मिला। जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने शरीर पर चाकू के कई निशान पाए।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि निजी रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

भाषा जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में