मादक पदार्थ बेचने को लेकर गिरफ्तार व्यक्ति के रिश्तेदार ने गोवा में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत

मादक पदार्थ बेचने को लेकर गिरफ्तार व्यक्ति के रिश्तेदार ने गोवा में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत

मादक पदार्थ बेचने को लेकर गिरफ्तार व्यक्ति के रिश्तेदार ने गोवा में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: August 21, 2022 8:21 pm IST

पणजी, 21 अगस्त (भाषा) तेलंगाना में हैदराबाद पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिसके एक अगस्त को लापता हो जाने के बाद गोवा में रहने वाले उसके एक रिश्तेदार ने यहां शिकायत दर्ज कराई थी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद नारकोटिक प्रवर्तन इकाई (एच-एनईडब्ल्यू) और उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस ने 16 अगस्त को प्रीतेश बोरकर को गिरफ्तार किया था और उसके पास से मादक पदार्थ बरामद किये थे।

अंजुना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “बोरकर के रिश्तेदार ने उसके एक दिन पहले लापता होने के बाद दो अगस्त को एक शिकायत दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज से यह पता चला कि कुछ लोग उसे टैक्सी में बिठाकर ले जा रहे हैं।”

बोरकर के वकील कमलकांत पुलेकर ने कहा, “परिवार को शक है कि उसका अपहरण किया गया था और उन्होंने अपहरण की एक अलग शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने बताया कि वह उनकी हिरासत में है।”

भाषा यश सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में