Mansoon Entry in India 2026: इस तारीख को भारत में ‘मानसून’ की होने जा रही है एंट्री.. भीषण गर्मी के बीच आई राहत भरी खबर.. .. जानें कबसे बरसेंगे बादल
Mansoon Entry in India 2026 Date : आईएमडी ने 26 मई के आसपास केरल में मानसून पहुंचने का अनुमान जताया, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद।

Mansoon Entry in India 2026 Date
- मानसून इस बार सामान्य से पहले केरल पहुंच सकता है।
- आईएमडी ने 26 मई के आसपास मानसून आगमन का अनुमान जताया।
- देश के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना बढ़ी।
नई दिल्ली: देश में इस वक़्त भीषण गर्मी का दौरा जारी है। ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। हालांकि मौसम में हुए बदलाव से लोगों को आंशिक राहत भी मिली है। (Mansoon Entry in India 2026 Date) इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल 26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि इसमें 4 दिन आगे-पीछे होने की संभावना भी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इस बार जल्दी आ सकता है मानसून
आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटों में मानसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके जल्दी आने के संकेत मिल रहे हैं।
🌧️ Monsoon Update!
The onset of Southwest Monsoon over Kerala is likely around 26th May 2026 (± 4 days).
Conditions are becoming favourable for further advance of the monsoon over parts of the south Bay of Bengal, Andaman Sea & Andaman and Nicobar Islands during the next 24… pic.twitter.com/QC4NJzi8IG
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 15, 2026
कैसे लगाया जाता है मानसून का अनुमान?
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून के आने से देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में हीटवेव और तेज गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है। (Mansoon Entry in India 2026 Date) आईएमडी ने कहा कि मानसून के आगमन का अनुमान एक विशेष वैज्ञानिक मॉडल के जरिए लगाया जाता है। इसमें तापमान, प्री-मानसून बारिश और समुद्री हवाओं जैसे कई मौसम संकेतकों का अध्ययन किया जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कई वर्षों में मानसून को लेकर किए गए अनुमान काफी हद तक सही साबित हुए हैं।
दिल्ली में शाम को बदल सकता है मौसम
मई का महीना इस बार देशभर में दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। एक तरफ कई राज्यों में तेज गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी तरफ बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 मई को देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। खासतौर पर उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं 16 मई को देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।
राजधानी दिल्ली में 16 मई को दिनभर गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन शाम के समय मौसम अचानक बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में बादल छा सकते हैं और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। (Mansoon Entry in India 2026 Date) दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:-
जेईई, नीट परीक्षाओं में चयन के भ्रामक दावों पर दो कोचिंग संस्थानों पर लगा जुर्माना
मणिपुर: नगा और कुकी समुदाय के बंधक बनाए गए 31 लोगों को रिहा किया गया
उप्र:मितव्ययिता की मुहिम के तहत साइकिल, ई-रिक्शा और पैदल यात्रा पर जोर
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी ‘मोदी का उपहार’, देश ‘चिंताजनक स्थिति’ में पहुंचा: शिवकुमार
ईंधन बचाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर
ध्यान सुधार पर होना चाहिए: न्यायालय ने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी की रिहाई को लेकर कहा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Ans: आईएमडी के अनुसार मानसून 26 मई 2026 के आसपास केरल पहुंच सकता है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: IMD Predicts Early Southwest Monsoon Arrival in Kerala Around May 26

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm