आतंकी संगठन के निशाने पर कई बड़े नेता

Ads

आतंकी संगठन के निशाने पर कई बड़े नेता

  •  
  • Publish Date - November 22, 2017 / 07:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर भारत के कुछ टॉप नेताओं को निशाना बनाना चाहता है. अजहर की इस लिस्ट में कई सीनियर मंत्री भी है. इसके अलावा एक मुख्यमंत्री का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार इस मिशन को अंजाम देने के लिए आतंकियों के एक विशेष दस्ते का गठन किया है। खुफिया एजेंसियों ने उन सभी नेताओं को इसकी जानकारी दी है जिनका नाम आतंकी संगठन की लिस्ट में है.

 इसे भी पढ़े –मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

जानकारी के अनुसार, इस मिशन को पूरा करने के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्क-ए-तैयबा ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया है, इतना ही नहीं हथियारों के लिए दोनों संगठन बांग्लादेश स्थित एक कैडर का इस्तेमाल कर रहे हैं. इंटेलीजेंस एजेंसी के मुताबिक जिन आतंकियों को इस मिशन को अंजाम देने का काम सौंपा गया है उनमें से कुछ देश की सीमा के अंदर दाखिल हो चुके हैं.

आतंकियों के निशाने पर सीएम

इंटेलीजेंस एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक आंतकियों के बीच हुई बातचीत से पता चला है कि वे ऐसे मुख्यमंत्री को अपना प्राइम टारगेट बनाने की तैयारी में है जिनकी सुरक्षा के बहुत कड़े इंतजाम नहीं हैं। हालांकि इस इनपुट की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसी के तहत विदेशी खुफिया एजेंसी की टीमें बांग्लादेश में उन गुप्त स्थानों की खोजबीन के लिए गई लेकिन उनके हाथ वहां कुछ नहीं लगा.

 इसे भी पढ़े – पठानकोट एयरबेस हमले का मास्टरमाइंड है मौलाना मसूद अजहर !

भांजे की मौत से तिलमिलाया अजहर जम्मू-कश्मीर में सेना के ‘ऑप्रेशन ऑल आउट’ के तहत आतंकी अजहर का भांजा  तल्हा रशीद सुरक्षाबलों के हाथ मारा गया था जिसके बाद से अजहर काफी तिलमिलाया हुआ है। लश्कर ने तब धमकी भी दी थी कि भारत को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। तल्हा की मौत से लश्कर को बड़ा झटका लगा है क्योंकि वह पुलवामा पुलिस लाइंस और श्रीनगर एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर हमले में शामिल रहा था.