कश्मीर में नजरबंद कई नेताओं को चूहों ने कुतरा, प्रशासन से की गई शिकायत, अकेलेपन और घबराहट के बीच चूहों का डर

Ads

कश्मीर में नजरबंद कई नेताओं को चूहों ने कुतरा, प्रशासन से की गई शिकायत, अकेलेपन और घबराहट के बीच चूहों का डर

  •  
  • Publish Date - September 3, 2019 / 07:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

श्रीनगर। एक महीने से एक होटल में नजरबंद किए गए नेताओं को अब चूहों ने भी परेशान करना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार अब तक मुफ्ती और अब्दुल्ला की पार्टी के कई नेताओं को चूहों ने काट लिया है। इन नेताओं को राज्य से धारा 370 हटाने के बाद से पुलिस ने कश्मीर में डल झील के किनारे स्थित लेव व्यू होटल में नजरबंद किया हुआ है।

read more: सीमा पर तनाव :भारी गोलाबारी की आड़ में आतंकी घुसपैठ नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई से पाक खेमें में मचा कोहराम

एक खबर के मुताबिक, नेताओं और आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि शनिवार को PDP और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं को चूहों ने रात में सोते समय उनके कमरे में काट लिया। एक अधिकारी के मुताबिक चूहों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता मुख्तार बंद और पीडीपी नेता निजामुद्दीन भट को काट दिया।

read more: सरकार के खिलाफ चलाया जाएगा ”घंटानाथ” आंदोलन, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान

मुख्तार बंध पुलवामा से तीन बार के विधायक और पूर्व मंत्री खलील बंध के बेटे हैं। दोनों ने ही जुलाई महीने में पीडीपी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं भट बांदीपुरा के पूर्व विधायक हैं। बहरहाल चूहों से परेशान नेताओं ने ‘मौखिक’ रूप से प्रशासन से इसकी शिकायत की है।

read more: कांग्रेस सत्ता के 8 महीनों में उपजी परिस्थितयों से आहत हुए पूर्व PCC अध्यक्ष, ट्वीट कर जताया दुख

वहीं नेताओं के परिवार ने चूहों की मौजूदगी पर सवाल खड़े किए हैं। एक रिश्तेदार ने कहा कि ‘नेताओं को डराया और प्रताड़ित किया जा रहा है। यह कैसे संभव है कि एक तीन सितारा होटल में चूहे हों।’ वहीं एक अन्य रिश्तेदार ने कहा कि नेताओं को अकेलापन और घबराहट तो महसूस हो रही थी लेकिन अब चूहों को डर भी सताने लगा है।