विवाहिता ने बार बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया

विवाहिता ने बार बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया

विवाहिता ने बार बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: October 5, 2022 6:27 pm IST

जयपुर, पांच अक्टूबर (भाषा) जयपुर के तूंगा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने नशीला पदार्थ मिलाकर जूस पिलाने और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बार बार दुष्कर्म किये जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया, ‘‘पीडिता ने हिण्डोन निवासी आरोपी सीताराम कोली के खिलाफ उसे अलवर ले जाकर जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने तथा जान से मारने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने का मामला मंगलवार की शाम को दर्ज करवाया।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी सीताराम कोली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 363, 365, 376 (2) (एन) के तहत दर्ज जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विवाहिता का पति करौली जिले के हिंडौन में नौकरी करता है जहां उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले आरोपी सीताराम से हुई थी और दोनों एक दूसरे के परिचित है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा कुंज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में