शहीद दिवस : उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, वकीलों ने दो मिनट का मौन रखा

शहीद दिवस : उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, वकीलों ने दो मिनट का मौन रखा

शहीद दिवस : उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, वकीलों ने दो मिनट का मौन रखा
Modified Date: January 30, 2024 / 12:30 pm IST
Published Date: January 30, 2024 12:30 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों की याद में मंगलवार को ‘शहीद दिवस’ पर दो मिनट का मौन रखा।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की अल्पसंख्यक स्थिति के मुद्दे पर दलीलें सुन रही, प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट पर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा।

इसके बाद सभी पीठों ने दिन की कार्यवाही फिर से शुरू की।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि यानी 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

शीर्ष अदालत द्वारा 25 जनवरी को जारी एक परिपत्र कहा गया था, ‘‘भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वालों की याद में हर साल अपनाई जाने वाली परंपरा के अनुसार मंगलवार यानी 30 जनवरी, 2024 को पूर्वाह्न 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा।’’

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में