गुजरात में मारवाड़ी विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने खुदकुशी की
गुजरात में मारवाड़ी विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने खुदकुशी की
राजकोट (गुजरात), 19 सितंबर (भाषा) राजकोट जिले के मारवाड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार को 19 वर्षीय एक छात्रा ने कथित तौर पर छात्रावास की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला है।
कुवाडवा थाने के निरीक्षक ए एन जानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘(अपनी जान दे देने वाली छात्रा) अल्ला वेंकटा सौभाग्य वर्षिता कृत्रिम मेधा और डेटा साइंस पाठ्यक्रम की तीसरे सेमेस्टर की छात्रा थीं।’’
विश्वविद्यालय के उपकुल सचिव वर्गीस निबिश ने बताया कि आंध्र प्रदेश की रहने वाली वर्षिता ने कथित तौर पर पूर्वाह्न करीब 10 बजे कूदकर जान दे दी।
जानी ने कहा, ‘‘हमने छात्रा के परिवार वालों को सूचित कर दिया है। दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। परिवार के आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।’’
भाषा
राजकुमार दिलीप
दिलीप

Facebook


