नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप कर्मी से 23 हजार रुपये लूटे

नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप कर्मी से 23 हजार रुपये लूटे

नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप कर्मी से 23 हजार रुपये लूटे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: February 21, 2021 8:48 am IST

जयपुर, 21 फरवरी (भाषा) जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में बीती रात एक पेट्रोल पंप पर चार अज्ञात नकाबपोश लुटरों ने बंदूक की नोक पर पेट्रोल आपूर्ति करने वाले युवक से 23 हजार रूपये लूट कर फरार हो गये।

पुलिस ने रविवार को बताया कि मानसरोवर स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार आधी रात को दो अलग अलग दुपहिया वाहनों से आये चार नकाबपोश लुटेरों में से एक ने बंदूक की नोक पर पेट्रोल आपूर्ति करने वाले एक युवक से एकत्रित धन राशि का बैग सौंपने को कहा।

उन्होंने बताया कि पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप पर स्थापित सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया। पुलिस ने उसके आधार पर मामला दर्ज किया है।

मुहाना थानाधिकारी लखन सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालित करने वाले की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक लुटेरे 23 हजार रूपये लूट कर फरार हो गये, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज धीरज

धीरज


लेखक के बारे में