हावड़ा में खाद्य तेल के गोदाम में लगी भीषण आग

Ads

हावड़ा में खाद्य तेल के गोदाम में लगी भीषण आग

  •  
  • Publish Date - October 14, 2023 / 05:51 PM IST,
    Updated On - October 14, 2023 / 05:51 PM IST

हावड़ा, 14 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शनिवार सुबह खाद्य तेल के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सांकराइल थाना क्षेत्र के भगवतीपुर इलाके में एफएमसीजी निर्माता कंपनी इमामी एग्रोटेक के गोदाम में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई।

अधिकारियों के मुताबिक, दमकल की 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप

शीर्ष 5 समाचार