पूर्वी दिल्ली के बाजार में भीषण आग लगी, घटनास्थल पर दमकल की 35 गाड़ियां पहुंचीं

पूर्वी दिल्ली के बाजार में भीषण आग लगी, घटनास्थल पर दमकल की 35 गाड़ियां पहुंचीं

पूर्वी दिल्ली के बाजार में भीषण आग लगी, घटनास्थल पर दमकल की 35 गाड़ियां पहुंचीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: October 5, 2022 10:54 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा) पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर बाजार में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर लगी और दमकल की लगभग 35 गाड़ियां तथा 150 दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि अभियान रात करीब साढ़े 10 बजे तक भी जारी था।

उन्होंने कहा कि आग नेहरू लेन की एक दुकान में लगी, जहां मुख्य रूप से कपड़े और होजरी की दुकानें हैं लेकिन अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर फोन पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की कुल 35 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।’’ उन्होंने कहा कि संकरी गलियों के कारण और आसपास पानी के स्रोत की नहीं होने की वजह से अभियान में बाधा आई तथा दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल से दूर खड़ा करना पड़ा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘गांधीनगर के कपड़ा बाजार में लगी आग की यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं। घटना की पूरी जानकारी जिला प्रशासन से ले रहा हूं। भगवान श्रीराम सबका भला करें।’’

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में