गिरिडीह में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में भीषण आग; करोड़ों रुपये का सामान जला
गिरिडीह में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में भीषण आग; करोड़ों रुपये का सामान जला
गिरिडीह (झारखंड), आठ नवंबर (भाषा) गिरिडीह शहर के मकतपुर रोड पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के दो दुकानों में मंगलवार को सुबह आग लग गयी जिसमें करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मकतपुर रोड पर स्थित दोनों दुकानें सहोदर भइयों अमित जैन और राजन जैन की हैं। उन्होंने बताया कि एक दुकान कंप्यूटर, लैपटॉप आदि की जबकि दूसरी टीवी, फ्रीज की है। दोनों भाइयों का दावा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण सुबह 8 से 9 बजे के बीच दोनों दुकानों में आग लगी है।
सूत्रों ने बताया कि आग लगने की घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी दोनों दुकानों में आग लगी थी।
आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से विस्तृत जांच कर रही है।
भाषा सं इन्दु अर्पणा
अर्पणा

Facebook


