जैसलमेर में रायमाला के जंगल में लगी भीषण आग
जैसलमेर में रायमाला के जंगल में लगी भीषण आग
जैसलमेर, 12 जुलाई (भाषा) जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके के पास जंगल में भीषण आग लग जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायमाला गांव में अचानक आग लग गई और तेज हवाओं के कारण कुछ ही समय में इसने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को जानकारी दी जिसके बाद रामगढ़ क्षेत्र से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सूचना मिलने पर जैसलमेर से भी अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंच गया।
इसके अलावा, नागरिक सुरक्षा का एक दल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। स्थानीय ग्रामीण भी प्रशासन के साथ मिलकर आग को और फैलने से रोकने में सहयोग कर रहे हैं।
हालांकि, तेज हवाओं के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
भाषा
बाकोलिया सिम्मी
सिम्मी

Facebook


