हावड़ा में गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां लगायी गईं

Ads

हावड़ा में गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां लगायी गईं

  •  
  • Publish Date - October 14, 2023 / 10:08 AM IST,
    Updated On - October 14, 2023 / 10:08 AM IST

हावड़ा, 14 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शनिवार सुबह एक गोदाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सांकराइल थानाक्षेत्र के भगवतीपुर इलाके में एफएमसीजी निर्माता कंपनी इमामी के गोदाम में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई।

अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा पारुल अमित

अमित