दिल्ली में सोमवार को साफ आसमान के बीच अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार: आईएमडी

दिल्ली में सोमवार को साफ आसमान के बीच अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार: आईएमडी

दिल्ली में सोमवार को साफ आसमान के बीच अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार: आईएमडी
Modified Date: September 21, 2025 / 10:03 pm IST
Published Date: September 21, 2025 10:03 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को आसमान साफ रहने ​​के साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

आईएमडी ने बताया कि रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आईएमडी ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 57 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 128 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा यासिर नरेश

नरेश


लेखक के बारे में