दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार

दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार

दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार
Modified Date: April 14, 2023 / 10:35 am IST
Published Date: April 14, 2023 10:35 am IST

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ सकता है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहेगा। विभाग में बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्ष आर्द्रता 46 फीसदी दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता, मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे के आसपास दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा पारुल सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में