हैदराबाद में एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या

हैदराबाद में एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या

हैदराबाद में एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या
Modified Date: July 10, 2023 / 01:05 am IST
Published Date: July 10, 2023 1:05 am IST

हैदराबाद, नौ जुलाई (भाषा) हैदराबाद में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने रविवार को अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यहां एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाला 21 वर्षीय छात्र कथित तौर पर अवसाद में था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से उसका इलाज जारी था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब छात्र के परिवार के सदस्य बाहर थे, तो उसने कथित तौर पर ब्लेड से अपनी जांघ पर चोट पहुंचाकर जान दे दी।

भाषा शफीक संतोष

संतोष


लेखक के बारे में