एमसीडी की स्थायी समिति ने जोन के नाम बदलने की योजना को मंजूरी दी

एमसीडी की स्थायी समिति ने जोन के नाम बदलने की योजना को मंजूरी दी

एमसीडी की स्थायी समिति ने जोन के नाम बदलने की योजना को मंजूरी दी
Modified Date: April 8, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: April 8, 2026 10:19 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति ने इसके जोन के नाम बदलकर उन्हें दिल्ली सरकार के राजस्व जिलों के अनुरूप करने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य समन्वय में सुधार करना है।

प्रस्ताव के अनुसार, नरेला जोन का नाम बदलकर ‘बाहरी-उत्तर’, सिविल लाइंस का नाम ‘उत्तर’, रोहिणी का नाम ‘उत्तर-पश्चिम’ और केशवपुरम का नाम ‘उत्तर-मध्य’ कर दिया जाएगा।

वहीं इसके अनुवार करोल बाग का नाम बदलकर ‘शहर-सदर पहाड़गंज’ कर दिया जाएगा, जबकि नजफगढ़ ‘दक्षिण-पश्चिम’ हो जाएगा।

वहीं शाहदरा (दक्षिण) और शाहदरा (उत्तर) का नाम बदलकर क्रमशः ‘पूर्व’ और ‘उत्तर-पूर्व’ कर दिया जाएगा। दक्षिण और पश्चिम जोन अपने मौजूदा नाम बरकरार रखेंगे।

वर्तमान में, एमसीडी में 12 जोन हैं, क्योंकि नयी दिल्ली, नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत एक अलग राजस्व जिला है।

भाषा अमित माधव

माधव


लेखक के बारे में