कोलकाता में चिकित्सक के बलात्कार और हत्या के खिलाफ मेडिकल छात्रों का प्रदर्शन

कोलकाता में चिकित्सक के बलात्कार और हत्या के खिलाफ मेडिकल छात्रों का प्रदर्शन

कोलकाता में चिकित्सक के बलात्कार और हत्या के खिलाफ मेडिकल छात्रों का प्रदर्शन
Modified Date: August 18, 2024 / 04:02 pm IST
Published Date: August 18, 2024 4:02 pm IST

कोलकाता, 18 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के छात्रों ने रविवार को यहां प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग की। पोस्टर और तख्तियां लेकर आए चिकित्सकों ने नौ अगस्त को हुई इस घटना के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए नारे लगाए।

भारी बारिश के बावजूद, चिकित्सकों ने कॉलेज स्ट्रीट से श्यामबाजार तक घुटनों तक पानी में पैदल यात्रा की। उन्होंने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच जल्द पूरी करने की मांग करते हुए नारे भी लगाए।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सीबीआई को जांच सौंपी थी।

आरजी कर एमसीएच में ड्यूटी के दौरान प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। पंद्रह अगस्त की सुबह जब इस इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था, तो भीड़ ने अस्पताल के कई हिस्सों में तोड़फोड़ की थी।

भाषा

देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में