केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में बैठक, सिंहदेव ने दिए सुझाव, राज्य की समस्याएं रखीं

केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में बैठक, सिंहदेव ने दिए सुझाव, राज्य की समस्याएं रखीं

केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में बैठक, सिंहदेव ने दिए सुझाव, राज्य की समस्याएं रखीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: December 18, 2019 9:45 am IST

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेन्टर में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों की बजट पूर्व बैठक का आयोजन किया गया।

पढ़ें- NMDC, बैलाडीला लौह अयस्क खदान की लीज सशर्त 20 वर्षों के लिए बढ़ाई गई

इस बैठक में छत्तीसगढ़ से मंत्री टीएस सिंहदेव शामिल हुए। इस दौरान सिंहदेव ने केंद्रीय बजट के लिए कुछ सुझाव और राज्य की समस्याएं रखीं।
केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित करते हुये सिंहदेव ने कहा कि खरीफ सीजन 2019 के लिए राज्य से भारतीय खाद्य निगम द्वारा केंद्रीय कोटे के अंतर्गत चावल लिए जाने कि सहमति अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, जिसे शीघ्र प्रदान किया जाये। राज्य में उत्पादित चावल की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरण हेतु आवश्यक खपत के उपरांत शेष चावल को केंद्रीय कोटे के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से क्रय किया जाए। उन्होंने खाद्य सब्सिडी की सम्पूर्ण राशि का नियमित रूप से भुगतान करने का अनुरोध भी किया। सिंहदेव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में वनाधिकार पट्टेदार कृषकों को भी इस योजना के दायरे में लाये जाने की मांग की है।

पढ़ें- शराब पीकर मतदान केंद्र पहुंचे तो होगी ये कार्रवाई..

इसके अलावा बैठक में जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को 2022 के पश्चात भी आगामी 5 वर्षों के लिए बढ़ाने एवं इसे राज्यों को प्रतिमाह केंद्रीय करों में राज्य के हिस्से की राशि के साथ ही दिये जाने की व्यवस्था की मांग की। वहीं कहा कि राज्य सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा, घुरवा, बाड़ी को केन्द्रीय योजनाओं जैसे मनरेगा, राष्ट्रीय पशुधन विकास कार्यक्रम, स्वच्छ भारत एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन के कन्वर्जेस के साथ किये जाने की सहमति केन्द्र सरकार द्वारा दी जाए। नक्सल समस्या के उन्मूलन हेतु राज्य में केन्द्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती पर होने वाले व्यय को राज्य से न लेकर केन्द्र सरकार द्वारा ही वहन किया जाए।

पढ़ें- बाबा गुरु घासीदास जयंती की पूर्व संध्या पर महंत बाड़ा पहुंचे सीएम बघ…

वर्ष 2020 – 21 के बजट में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्गों के कल्याण के लिए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस स्थायी व्यवस्था बनायी जाये। उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में आवंटन से संधारण व्यय करने की अनुमति का प्रावधान भी आगामी बजट में करने का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के वित्तीय प्रबंधन की दृष्टि से नाबार्ड अथवा अन्य वित्तीय संस्थाओं से लंबी अवधि एवं कम ब्याज दर के ऋण के माध्यम से राज्यांश की व्यवस्था करने की अनुमति राज्यों को दी जाये तथा इसे एफआरबीएम एक्ट की परिधि से बाहर रखा जाये।

पढ़ें- राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के रोड शो में झूमाझटकी, पुलिस ने भांजी लाठी, कई कार्यकर्ता चोटिल

रायपुर एयरपोर्ट पर इन्टरनेशनल कार्गो टर्मिनल प्रारंभ करने की अनुमति नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार से दिये जाने पर विचार किया जाए। इससे राज्य से मूल्यवान तथा शीघ्र नष्ट होने वाली सामग्रियों के निर्यात में सुविधा होगी। सिंहदेव ने उम्मीद जताई है कि सुझावों व मांगों पर केंद्र सकारात्मक रुख अपनाएगा और इससे आगामी बजट को और अधिक जनहितकारी बनाने में मदद होगी।

हाईप्रोफाइल वार्डों में पार्टी का फोकस  


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.