Jharkhand Road Accident: एक ही घर के पांच लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग… जानिए कैसे ख़त्म हो गया पूरा परिवार

Jharkhand Road Accident: एक ही घर के पांच लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग... जानिए कैसे ख़त्म हो गया पूरा परिवार

Jharkhand Road Accident: एक ही घर के पांच लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग… जानिए कैसे ख़त्म हो गया पूरा परिवार

Jharkhand Road Accident/Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 12, 2026 / 12:28 pm IST
Published Date: June 12, 2026 12:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने पर 5 लोगों की मौत
  • मृतकों में दंपति और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं
  • हादसे में कई अन्य लोग घायल

सिमडेगा: Jharkhand Road Accident झारखंड से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, प्रखंड क्षेत्र के अघरमा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। भीषण हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की जान चली गई।

पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Jharkhand Road Accident  मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में लोहरदगा निवासी गुलाम मुस्तफा 58 वर्षीय, पत्नी गुलशन परवीन 55 वर्षीय और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। जबकि परिवार के अन्य सदस्य हिना परवीन, नेहा परवीन, बच्चा उमर नवाज तथा चालक अकरम खलीफा घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, गुलाम मुस्तफा अपनी बेटियों हिना परवीन और नेहा परवीन तथा उनके बच्चों के साथ लसिया गांव जा रहे थे।

बताया गया कि गुलाम की एक बेटी का ससुराल लसिया में है, पूरा परिवार उन्हीं के घर जा रहे थे। तभी इसी दौरान अघरमा के समीप उनकी स्कॉर्पियो (Jharkhand Road Accident) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.