मेघालय के डीजीपी ने जीएनएलए उग्रवादियों के संगठित होने के बारे में खुफिया जानकारी पर रिपोर्ट मांगी

मेघालय के डीजीपी ने जीएनएलए उग्रवादियों के संगठित होने के बारे में खुफिया जानकारी पर रिपोर्ट मांगी

मेघालय के डीजीपी ने जीएनएलए उग्रवादियों के संगठित होने के बारे में खुफिया जानकारी पर रिपोर्ट मांगी
Modified Date: May 17, 2023 / 03:10 pm IST
Published Date: May 17, 2023 3:10 pm IST

शिलॉन्ग, 17 मई (भाषा) मेघालय के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एल. आर. बिश्नोई ने वेस्ट गारो हिल्स क्षेत्र में पांच जिलों के पुलिस अधीक्षकों से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के फिर से संगठित होने और कैडर की भर्ती करने के बारे में खुफिया जानकारी पर एक रिपोर्ट मांगी है।

उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।

बिश्नोई ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उन्हें अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में इस खुफिया जानकारी (जीएनएलए के फिर से संगठित होने) की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। पुष्टि के बाद उन्हें रिपोर्ट जमा करना होगा।’’

यह मुद्दा वेस्ट गारो हिल्स में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के एक अधिकारी द्वारा लिखे गए एक आंतरिक पत्र में इस प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के फिर से संगठित होने तथा कैडर की भर्ती करने के उनके प्रयासों को विफल करने के लिए सभी पुलिस थानों से कार्रवाई करने को कहे जाने के बाद सामने आया।

पत्र में कहा गया है कि गारो हिल्स से कम से कम 500 युवक संगठन में शामिल हुए हैं और इनमें से कुछ को गुरिल्ला युद्ध के मूलभूत प्रशिक्षण के लिए म्यांमा भेजा गया है।

पुलिस को आत्मसमर्पण कर चुके जीएनएलए के उग्रवादियों और पूर्व में संगठन से सहानुभूति रखने वाले कारोबारियों पर करीब से नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

जीएनएलए कैडर ने 2017 और 2018 में विभिन्न समूहों में आत्मसमर्पण किया था।

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में