मेघालय के सांसद रिकी सिंगकॉन का अंतिम संस्कार

मेघालय के सांसद रिकी सिंगकॉन का अंतिम संस्कार

मेघालय के सांसद रिकी सिंगकॉन का अंतिम संस्कार
Modified Date: February 21, 2026 / 10:27 pm IST
Published Date: February 21, 2026 10:27 pm IST

शिलांग, 21 फरवरी (भाषा) मेघालय से लोकसभा सदस्य डॉ. रिकी ए. जे. सिंगकॉन का शनिवार शाम को री-भोई जिले के सुमेर गांव में स्थित एक ईसाई कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों व समर्थकों के साथ हजारों लोग जिनमें नेता, शिक्षाविद, धार्मिक प्रतिनिधि शामिल थे, आज सुबह नॉन्ग्सडेर मैदान में एकत्रित हुए और सिंगकॉन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी’ के संस्थापक महासचिव सिंगकॉन शिलांग से सांसद थे।

राज्य सरकार ने सांसद के सम्मान में शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया ताकि लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सके।

राज्य की राजधानी में ज्यादातर दुकानें और वित्तीय संस्थान सुबह के समय बंद रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया है और अंतिम संस्कार के दौरान उनके कार्यालय से मिला शोक संदेश पढ़ा गया।

सिंगकॉन 19 फरवरी को फुटसल खेलते समय गिर गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। वह 54 वर्ष के थे।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में