मेघालय में कोविड-19 के 495 नए मामले सामने आए, आठ लोगों की मौत

मेघालय में कोविड-19 के 495 नए मामले सामने आए, आठ लोगों की मौत

मेघालय में कोविड-19 के 495 नए मामले सामने आए, आठ लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: June 16, 2021 1:42 pm IST

शिलांग, 16 जून (भाषा) मेघालय में बुधवार को कोविड-19 के 495 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,254 हो गई। वहीं आठ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 758 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने बताया कि 453 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 38,032 हो गई। यहां अब 4,464 मरीजों का उपचार चल रहा है।

वार ने बताया कि मंगलवार तक राज्य में 5.3 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 75,000 को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में