जम्मू-कश्मीर के लोगों को बांटने की राजनीति कर रही हैं महबूबा : भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर

जम्मू-कश्मीर के लोगों को बांटने की राजनीति कर रही हैं महबूबा : भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर

जम्मू-कश्मीर के लोगों को बांटने की राजनीति कर रही हैं महबूबा : भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर
Modified Date: February 20, 2023 / 06:23 pm IST
Published Date: February 20, 2023 6:23 pm IST

श्रीनगर, 20 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के नेता अल्ताफ ठाकुर ने सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा और उन पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

ठाकुर ने पीटीआई/भाषा से कहा, ‘‘यहां कश्मीर में वह कुछ बोलती हैं और जम्मू में उनका बयान बदल जाता है। वह हमेशा लोगों को बांटने की राजनीति करती हैं।’’

वह जम्मू में रविवार को मुफ्ती के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें पीडीपी नेता ने भाजपा पर डोगरा समुदाय को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। पीडीपी अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर से बाहर के लोगों को उपराज्यपाल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर संघ शासित प्रदेश से बाहर के लोगों की नियुक्ति करने को लेकर भाजपा सरकार से सवाल किया था।

ठाकुर ने कहा, ‘‘यह संवैधानिक पद हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उस पर कौन आसीन है… फिर चाहे पर डोगरा हों या कश्मीरी हिन्दू या मुसलमान। जो पात्र हैं, वह इन पदों पर आसीन हो सकते हैं। वह बेचैन हैं और इन पदों का साम्प्रदायिकरण करना चाहती हैं।’’

भाषा अर्पणा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में