महबूबा मुफ्ती ने मुठभेड़ में मारे गए अतहर मुश्ताक के पिता पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने का दावा किया

महबूबा मुफ्ती ने मुठभेड़ में मारे गए अतहर मुश्ताक के पिता पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने का दावा किया

महबूबा मुफ्ती ने मुठभेड़ में मारे गए अतहर मुश्ताक के पिता पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने का दावा किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: February 7, 2021 2:11 pm IST

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को दावा किया कि पिछले साल शहर के परीमपोरा इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान मारे गए कथित आतंकवादी के पिता पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सुरक्षा बलों के साथ 31 दिसंबर,2020 को मुठभेड़ में अतहर मुश्ताक, अन्य कथित आतंकवादियों एजाज मकबूल गनी और जुबैर अहमद लोन के साथ मारा गया था। पुलिस ने दावा किया था कि ये सभी उनके रिकार्ड में आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध नहीं थे, लेकिन उनमें से दो ‘कट्टरपंथी’ विचारधारा वाले थे।

Read More: Mauni Amavasya 2021: इस बार मौनी अमावस्या पर है ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें मुहूर्त, व्रत नियम और महत्व

महबूबा ने दावा किया कि पुलिस ने अतहर मुश्ताक के पिता के खिलाफ अपने बेटे का शव मांगे जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘कथित फर्जी मुठभेड़ में अपने बेटे अतहर मुश्ताक को खोने के बाद उसका शव मांगने को लेकर पिता पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। नये कश्मीर के वासी निष्ठुर प्रशासन से सवाल तक नहीं कर सकते। लोगों को जिंदा लाश बना कर छोड़ दिया गया है।’’

Read More: गांव के तीन युवकों से था महिला का अवैध संबंध, पति बन रहा था रोड़ा, तो आशिकों के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट

मुठभेड़ में मारे गये तीनों कथित आतंकवादियों के परिवार प्रदर्शन कर रहे हैं और शवों को सौंपे जाने की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि ये सभी निर्दोष थे और कथित फर्जी मुठभेड़ में वे मारे गये। बहरहाल, महबूबा के दावे के बारे में कई बार पूछे जाने पर भी पुलिस अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Read More: निकाय चुनाव फतह करने उपचुनाव की रणनीति पर काम कर रही बीजेपी, एक-एक कर सभी नगर निगम का दौरा कर रहे सीएम शिवराज

 

 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"