राजस्थान के चुरू में पारा 5.2 डिग्री

राजस्थान के चुरू में पारा 5.2 डिग्री

राजस्थान के चुरू में पारा 5.2 डिग्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: December 15, 2020 10:32 am IST

जयपुर, 15 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के चुरू में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा जबकि पिलानी में यह 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, गंगानगर में 6.4 डिग्री, फलौदी में 6.6 डिग्री, सीकर में 7.0 डिग्री, जैसलमेर में 7.4 डिग्री व अलवर में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी जयपुर में यह 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि अगले चौबीस घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।

भाषा पृथ्वी कुंज शफीक


लेखक के बारे में