मेथामफेटामीन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पूर्वोत्तर में अब तक की सबसे बड़ी खेप जब्त

मेथामफेटामीन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पूर्वोत्तर में अब तक की सबसे बड़ी खेप जब्त

मेथामफेटामीन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पूर्वोत्तर में अब तक की सबसे बड़ी खेप जब्त
Modified Date: September 16, 2026 / 05:39 pm IST
Published Date: September 16, 2026 5:39 pm IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 231 किलोग्राम से अधिक मेथामफेटामीन की गोलियां जब्त की हैं। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह क्षेत्र में इस मादक पदार्थ की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती में से एक है।

मंत्रालय ने बताया कि जब्त किए गए प्रतिबंधित सामान की बाजार में कीमत कई सौ करोड़ रुपये है। साथ ही मंत्रालय ने यह भी बताया कि चार ट्रकों को रोका गया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘खुफिया जानकारी पर आधारित इस अभियान में समन्वित निगरानी और कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप मेथामफेटामीन की बड़ी खेप जब्त की गई।’

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने 15 सितंबर को असम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर चार ट्रकों को रोका। इन ट्रक में मेथामफेटामीन गोलियों की बड़ी खेप ले जाए जाने का संदेह था।

मंत्रालय ने कहा, ‘डीआरआई की समन्वित कार्रवाई में कुल 231.8 किलोग्राम संदिग्ध मेथामफेटामीन की गोलियां जब्त की गईं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित पदार्थ को ले जाने में इस्तेमाल किए गए सभी चार ट्रक भी जब्त कर लिये गये हैं।’

भाषा शुभम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में